Saturday, September 5, 2026

वाहन खाई में गिरा.वाहन चालक की हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जनपद चमोली में गैरसैण मार्ग पर में खाई में वाहन गिरने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF ने शव बरामद कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

मंगलवार को थाना कर्णप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि गैरसैण मार्ग के पास एक वाहन खाई मे गिर गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी रतन शाही अपनी टीम के साथ मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 200 मीटर नीचे गहरी खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.