Friday, September 4, 2026

वार्ड नंबर 40 में दर्जनों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को उत्तराखंड की जनता सहन नहीं कर पा रही है । विपक्ष कमजोर हो चुका है। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और कार्यशैली को देखकर जनता पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। यह बात आप नेता नंदलाल ने नगर निगम के वार्ड नंबर 40 में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

इस दौरान दर्जनों युवाओं व महिलाओं सहित बुजुर्गों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नंदलाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 6 माह में ही एक लाख सरकारी नौकरी देने का गारंटी दी है और जब तक नौकरी नहीं मिल पाती है तब तक प्रत्येक परिवार को पांच हजार रुपये प्रत्येक माह देगी। इस दौरान मोहल्ला निवासी अशोक और मनोज ने कहा कि उत्तराखंड के लोग दिल्ली के सरकारी स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं से बहुत प्रभावित हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वालों में विमला, यशोदा, कामरु निशा, फातिमा, प्रेमलता, राजकुमारी, लक्ष्मी, संगीता, शीतल, सोनिया, सरस्वती, सुनीता, सुशीला, रितिका, राहुल, पंकज, सिकंदर, दीपक,अमित गुडडू, अली हुसैन, विशाल, नंदकिशोर आदि लोग शामिल थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.