Friday, September 4, 2026

वात्सल्य योजना की शुरुआत पर सीएम धामी को भेजे 51 आभार पत्र

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में वात्सल्य योजना की शुरुआत करने के उपलक्ष में महिला मोर्चा की कार्यकर्तियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम का आभार व्यक्त किया और 51 आभार पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भेजकर उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ एक सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। उनका मकसद जनता को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाना है। जरूरतमंदों की मदद के लिए सीएम धामी विशेष रूप से प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की है। जिन बच्चों ने 2020 से 2022 तक अपने माता पिता या किसी एक को खोया है उन्हें 21 वर्ष तक इस योजना से लाभान्वित किया जायेगा। इस योजना में लाभार्थी बच्चों को प्रत्येक माह 3 हजार रुपये मिलेंगे। पहले चरण में लाभार्थी बच्चों को प्रत्येक माह 3 हजार रुपये मिलेंगे। सभी लाभार्थी बच्चों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। श्री शर्मा ने कहा कि यह योजना जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान साबित होगी। इस दौरान महिला मोर्चा ने वात्सल्य योजना को जरूरतमंद बच्चों के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए सीएम का आभार व्यक्त किया और 51 आभार पत्र भी सीएम को भेजे गये। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना शर्मा, दक्षिणी मंडल की महानगर अध्यक्ष गीता भारद्वाज,चंद्रकला राय,अनीता सक्सेना, पुष्पा ग्रोवर, स्वाति शर्मा,गीता कोली,नीता श्रीवास्तव, सीमा कोली, संतोष सक्सेना, माया देवी, विनय बत्रा, देव शर्मा आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.