Friday, September 4, 2026

वर्ष 2015 के मामले की सुनवाई के लिए केबिनेट मंत्री पाण्डेय हुए कोर्ट में पेश

Share

Advertisement

रूद्रपुर। न्यायलय के आदेश पर एक मामले की सुनवाई के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय जिला न्यायलय में उपस्थिज हुए। कैबिनेट मंत्री पाण्डेय के न्यायलय में पेश होने पर कोर्टं परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।
बता दे कि वर्ष 2015 में गदरपुर क्षेत्र में कुछ बवाल हो गया था। जहां मंत्री अरविंद पाण्डेय पर तहसीलदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। जिस पर तहसीलदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में अरविंद पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। जिसके बाद मामला न्यायलय में विचारधीन है। उसी के क्रम में पूर्व सुनवाई के दौरान उनके कोर्ट में पेश नहीं होने पर वारंट जारी करते हुए शनिवार की तिथि कोर्ट में पेश होने के लिए निर्धारित की गई थी। उसी के चलते मामले में सुबह करीब 11.30 बजे केबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय अपने समर्थको के साथ न्यायलय पहुंचे और जज के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मामले में उनकी पैरवी अधिवक्ता दिवाकर पाण्डेय कर रहे है। वही शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए अगली तिथि 30 जनवरी दे दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.