Friday, September 4, 2026

वर्ष 2001 व 2002 के दौरान भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को मिले 4600 ग्रेड-पे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस में वर्ष 2001 व 2002 के दौरान भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड-पे दिये जाने की मांग को लेकर इन पुलिसकर्मियों के परिजन विधायक राजकुमार ठुकराल से मिले। उनके आवास पर ज्ञापन सौंपते इन पुलिसकर्मियों के परिवारों की महिलाओं ने ठुकराल ने इस आदेश को कैबिनेट के पारित कराये जाने का निवेदन किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि सभी विधायक मिल कर सरकार पर दबाव बनाएंगे तो उनकी मांग जरूर पूरी होगी।

इन परिजन का कहना था कि वर्तमान में कोरोना महामारी के समय से पुलिस कर्मियों द्वारा फ्रन्ट लाईन वर्कर के रूप में आम जनता की भरपूर मदद की जा रही है। पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ ही सामाजिक जिम्मेवारियों का निर्वहन भी बखूबी करती आ रही है। वर्तमान में पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन छठे वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के पश्चात उत्तराखंड पुलिस विभाग में 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर पुलिसकर्मियों को 4600 रुपये ग्रेड-पे दिया जा रहा था। वर्ष 2017 तक जिनकी 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण हो चुकी है उनको दिया गया। परन्तु उत्तराखंड के भर्ती वर्ष 2001 व 2002 के कर्मियों को इसका लाभ 16 वर्ष सेवा पूर्ण होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है। यह सिफारिश वर्तमान में 10, 20 व 30 वर्ष में एसीपी का लाभ दिये जाने हेतु निर्धारित की गयी है। वर्ष 2001 व 2002 के उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को क्रमशः माह अक्टूबर 2021 एवं अप्रैल 2000 में एसीपी का लाभ दिया जाना प्रस्तावित था। परन्तु शासन द्वारा कर्मियों को 4600 ग्रेड-पे के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा में बाद 2800 ग्रेड-पे दिये जाने का आदेश कर दिया गया है। यही नहीं छठे वेतन आयोग की सिफारिश के तहत मिलने वाले एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया है। इस वेतन विसंगति से फ्रन्टलाइन वर्कर उत्तराखंड पुलिस कर्मचारियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है।

महिलाओं ने कहा कि कहा कि उत्तराखंड में समस्त पुलिस परिवार के लोग संबंधित विधायकों को इस आशय का ज्ञापन सौंप रहे हैं और वह फिर मुख्यमंत्री और और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस मांग को पूरा कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ठुकराल से इस आदेश को कैबिनेट में पारित करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मानसी गोस्वामी, कल्पना रावत, मंजू अधिकारी, पूजा कांडपाल, उषा राव, मंजू देवी, चंदिका, रीता खेड़ा, विनीता, आशा, प्रिया, ज्योति सिंह, पूजा चौहान, अंबिका देवी, लता अधिकारी, कमला और सुषमा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.