Friday, September 4, 2026

वर्ल्ड कप के बीच भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, बिशन सिंह बेदी का निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है. 77 साल की उम्र में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है. 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की प्रसिद्ध चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन) का हिस्सा रहे बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे।

बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था, वे बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज़ थे. उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला है और वे प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी का हिस्सा भी थे.

उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी भी की थ उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट चटकाए. उन्होंने 1560 विकेटों के साथ अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर खत्म किया।

बाएं हाथ के दिग्गज भारतीय स्पिनर बेदी भारतीय क्रिकेट का वो चेहरा रहा, जो न सिर्फ मैदान पर अपने प्रदर्शन से चमका… बल्कि अपने नेतृत्व से मिसाल कायम की और साथ ही अपने विचार रखने में कभी संकोच नहीं किया। पंजाब के लिए क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले बिशन सिंह बेदी ने अपना ज्यादा वक्त भारतीय टीम के अलावा दिल्ली की रणजी टीम के साथ बिताया, जिससे वह 1968 में जुड़े थे. बिशन सिंह बेदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर करीब 12 साल का रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता (उन दिनों कलकत्ता) टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

यह मैच 31 दिसंबर 1966 से 5 जनवरी 1967 तक खेला गया था. तब उन्हें सिर्फ एक पारी में गेंदबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने दो विकेट निकाले. इसके उन्होंने पहला वनडे मैच 13 जुलाई 1974 को इंग्लैंड क खिलाफ लीड्स में खेला था. पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ लंदन टेस्ट मैच खेला था. यह मैच 30 सितंबर से 4 सितंबर 1979 तक खेला था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.