Friday, September 4, 2026

वर्चुअल फिजिकल फिटनेस स्किल्स प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा 23 जून, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य को फिट रखने हेतु अपनी प्रतिभा का हुनर `वर्चुअल फिजिकल फिटनेस स्किल्स’ प्रतियोगिता के विजेताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला व पुरुष विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने 90 सेकेंड समय में सूर्य नमस्कार, 25 स्किपिंग, 20 पुशअप्स, 20 क्रंचेज, 20 बैक एंड फ्रंट स्क्वेट सहित पांच फिजिकल फिटनेस इवेंट में प्रतिभाग किया। जिसमें भारत के समस्त राज्यों के साथ ही कनाडा, लंदन सहित अन्य देशों के लगभग 250 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कु.वि.वि. नैनीताल क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, अर्जुन अवॉर्डी व अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार, डीएसबी केंपस नैनीताल के असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन डॉ. संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन आधार पर विजेताओं का परिणाम घोषित किया गया।

डॉ. नागेन्द्र ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला व पुरुषों के दोनों वर्गों के रैंकिंग आधार पर टॉप दस विजेताओं को 10-10 पदक व 5-5 सांत्वना पुरस्कार सहित कुल 30 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा एवं दोनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। महिला वर्ग विजेता खिलाड़ियों में प्रथम स्थान किरन चंद्रा, बेंगलुरु (कर्नाटक), द्वितीय दीक्षा शाह (नैनीताल), तृतीय ओलिवा भट्टाचार्य, (पश्चिमबंगाल, कोलकाता), रंजिता शाह (रुद्रपुर), गौरी शाह (हल्द्वानी), सुरुचि नैनवाल (नैनीताल), प्रीति भट्ट (कनाडा), लवी जोशी (भवाली), निरिमा बिष्ट (नोएडा), योगिता भंडारी (बाजपुर) एवं सांत्वना पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों में बलविंदर कौर (लंदन), संतोष कौर (काशीपुर), निवेदिता बिष्ट (रुद्रपुर), दिव्या शर्मा (रुद्रपुर), खुशबू सनवाल (रुद्रपुर) शामिल रहे।
पुरुष वर्ग विजेता खिलाड़ियों में प्रथम स्थान रजत नेगी (नैनीताल), द्वितीय हरिओम (नैनीताल), तृतीय हार्दिक बिष्ट (रुद्रपुर), किशन कुमार (गदरपुर), गौरव पांडे (रुद्रपुर), विक्रम फर्त्याल (नैनीताल), डॉ आलोक पांडे (रुड़की हरिद्वार), मनोज अग्निहोत्री (रुद्रपुर), मनीष खत्री (चंपावत), रविंद्र आर्य (नैनीताल)‌ एवं सांत्वना पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षत रोहिल्ला (रुद्रपुर), तेजस्वी कुमार (रुद्रपुर) अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट धर्मपाल शर्मा (खटीमा), रक्षित अग्रवाल (रुद्रपुर) रहे।

डॉ. शर्मा ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को कोरोना गाइडलाइन के निर्देशानुसार उनके जनपदों में ही पुरस्कार प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, वित्त नियंत्रक एल.आर. आर्य, डीएसबी केंपस के निदेशक डॉ. एल. एम. जोशी, डॉ. डी.एस. बिष्ट, डॉ. ललित तिवारी, प्रो. सतपाल बिष्ट, डॉ. महेंद्र राणा ने बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.