Saturday, September 5, 2026

वरिष्ठ कवि सुबोध शर्मा को किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। महर्षि विद्यामंदिर रुद्रपुर में अखिल भारतीय काव्य धारा रामपुर की शाखा उत्तराखंड रुद्रपुर की इकाई के तत्वाधान में आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्कृष्ट साहित्य सेवाओं के लिए वरिष्ठ कवि सुबोध कुमार शर्मा शेर कोटी गदरपुर को ’काव्यधारा सृजन- प्रवाह ’सम्मान से सम्मानित किया गया। सुबोध कुमार को सम्मानित करने पर सभी साहित्यकारों एवं स्थानीय काव्य प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है सुबोध शर्मा को पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा उनके उत्कृष्ट काव्य लेखन और जागरूकता के प्रति सकारात्मक सोच रखने पर सम्मानित किया जा चुका है l

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.