Friday, September 4, 2026

वन स्टॉप सेंटर से दो नाबालिग लड़कियां गायब होने से मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित वन सटोप सेंटर से दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग लड़कियों के गायब होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सेंटर पर पहुंच जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक कोतवाली से कुछ ही दूरी पर ब्लाक रोड पर वन सटोप सेंटर है। यहां पर उन लड़कियों को रखा जाता है या तो परेशान व बरामदगी होने वाली। यहां पर एक इंचार्ज समेत कई महिला कर्मियों की तैनाती है। गार्ड की तैनाती रहती है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह सेंटर से दो लड़कियां गायब हो गई। दोनों के गायब होने की जानकारी पर सेंटर में हड़कंप मच गया। सेंटर इंचार्ज ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सेंटर इंचार्ज की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फ़िलहाल वन सटोप सेंटर से दो लड़कियों के गायब होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.