Friday, September 4, 2026

वन विभाग में बड़ा फेरबदल: पटनायक की कुर्सी छिनी, नरेश कुमार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के वन विभाग में चुपचाप खेल खेलकर प्रमुख पद पर आए मुख्य वन संरक्षक सुशांत कुमार पटनायक को आखिरकार अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल के संज्ञान में मामला आने के बाद तुरंत ही पटनायक से प्रभार छीनकर नरेश कुमार को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश सं. क-138/1-13, दिनांक 14.08.2024 को संशोधित करते हुए, मुख्य वन संरक्षक, उपयोग, गैर प्रकाष्ठ वन उपज एवं आजीविका, उत्तराखंड, देहरादून का प्रभार अब श्री नरेश कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक, गढ़वाल, पौड़ी को अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस नई जिम्मेदारी के लिए नरेश कुमार को कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं मिलेगा।

शासन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि श्री नरेश कुमार तत्काल प्रभाव से देहरादून स्थित मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का प्रभार ग्रहण करेंगे। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि वे श्री सुशांत कुमार पटनायक से कार्यभार लेने के बाद इसकी सूचना मुख्यालय को जल्द से जल्द प्रेषित करें।

सूत्रों के अनुसार, सुशांत कुमार पटनायक ने वन विभाग में कुछ विवादित निर्णय लिए थे, जिसके चलते उनके खिलाफ शिकायतें बढ़ गई थीं। मुख्यमंत्री धामी और मंत्री सुबोध को मामले की जानकारी मिलते ही पटनायक को उनके पद से हटाने का फैसला लिया गया। इस बदलाव के बाद वन विभाग में उथल-पुथल का माहौल है, और आगे के निर्णयों पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.