Friday, September 4, 2026

वन विभाग में तैनात रेंजर लापता, जांच में जुटी पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी लालकुआं-तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे का चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है वही पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है जिसके चलते परिजनों का बुरा हाल है।

तीन दिन पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे अपने घर से लापता हो गए थे। जिसके बाद से वन महकमा और पुलिस लगातार उनकी खोज में जुटा हुआ हैं लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस रेंजर हरीश चंद्र पांडे को ढूंढने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है सीसीटीवी जांच में रेंजर को ऑटो से काठगोदाम की ओर जाते देखा जा रहा है। पुलिस अब ऑटो की तलाश में जुट गई है।

आपको बता दें कि ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे उम्र 55 साल अपने घर से 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और विभाग दोनो ही मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.