Friday, September 4, 2026

वन विभाग गढ़वाल सर्किल में कुल 14 वन दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में गढ़वाल सर्किल के अंतर्गत कई फील्ड अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। जारी तबादला आदेश के अनुसार गढ़वाल सर्किल में कुल 14 वन दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई है।

इन सभी को जनहित में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिन वन दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई है, उनमें बसंती लाल, दिगपाल चंद, गंभीर सिंह बिष्ट, शिव सिंह रावत, दिग्विजय, जगमोहन सिंह, जगदीप टम्टा, हीरा सिंह, जयवीर लाल, कमल राम, लखमी चंद, मोहन कुमार, अरविंद रावत और विजय सिंह नेगी का नाम शामिल है।

इसी तरह चार डिप्टी रेंजर की जिम्मेदारी भी गढ़वाल सर्किल में बदली गई है। इसमें डिप्टी रेंजर भीमलाल, कुंदन सिंह परमार, विलोचन प्रसाद और मनोज कुमार रावत का नाम शामिल है।

उत्तराखंड में इन दिनों तमाम विभागों द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए जा रहे हैं। दरअसल राज्य सरकार ने तबादला सत्र का समय बढ़ाते हुए 31 जुलाई तक तबादला किए जाने के लिए अनुमति दी है।

ऐसे में उत्तराखंड वन विभाग द्वारा भी तबादला सत्र खत्म होने से पहले सभी तबादलों को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटा हुआ है।

जिन वन कर्मियों के तबादले किए गए हैं उन्हें एक हफ्ते के भीतर नई तैनाती पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। आदेश जारी होने के बाद तबादला सूची में जगह लेने वाले वन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला आदेश गढ़वाल सर्किल के वन संरक्षक आकाश कुमार वर्मा ने जारी किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.