Friday, September 4, 2026

वन विभाग की टीम ने 42 जिंदा कछुओ के साथ किया आरोपी को गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर-।तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज की टीम ने काली नगर स्थित चिकन शॉप से 42 जिंदा कछुओ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दुकान संचालक मौके से फरार हो गया। टांडा के रेंजर आरएन गौतम ने बताया कि कल देर शाम सूचना मिली कि काली नगर स्थित चिकन शॉप में कछुए की खेप ब्रिकी के लिए लाई गई है।

सूचना पर जब टीम द्वारा छापामारी की गई तो दुकान के अंदर दो कट्टो में अनुसूची एक श्रेणी के 42 कछुवे बरामद हुए। इस दौरान टीम ने मौके से चिकन शॉप में काम करने वाले कर्मचारी को हिरासत में लिया जबकि दुकान मालिक मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज हालदार निवासी महतोष मोड़, गदरपुर बताया। आरोपी ने बताया कि कछुए की खेप उसका मालिक जयदेव निवासी कालीनगर ले कर आता है। जिसके बाद वह उन्हें बेचता है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसडीओ शशि देव ने बताया कि 42 कछुओ की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.