Friday, September 4, 2026

वन विभाग की टीम ने भारी मात्रा मे खैर की लकड़ी से भरी पीकअप पकड़ी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामनगर। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में प्रदीप कुमार धौलाखन्डी उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में बन्नाखेड़ा रैन्ज व रामनगर रैन्ज की संयुक्त गस्ती टीम द्वारा प्रातः लगभग चार बजे बन्नाखेड़ा बाजपुर मार्ग पर चैकिंग के दौरान एक पीकप खैर प्रकाष्ठ से भरी पकड़ी। जिसमें 45अदद खैर प्रकाष्ठ भरा था जिसे भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर रामनगर वन परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया।

वन विभाग की टीम ने भारी मात्रा मे खैर की लकड़ी से भरी पीकअप पकड़ी

टीम में देवेन्द्र सिंह रजवार वन क्षेत्राधिकारी रामनगर, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेड़ा, बालकिशन वन दरोगा, मोहम्मद इमरान वन दरोगा हरी सिंह वन दरोगा, धर्मवीर वन आरक्षी, अशर्फी लाल जियाजुल वन आरक्षी, आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.