भोंपूराम खबरी। ग्रेटर नोएडा स्थित सूजरपुर जिला न्यायालय में आज भाजपा प्रवक्ता व अधिवक्ता गौरव भाटिया के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों के साथ नोकझोंक हो गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दिन में सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की सुनवाई के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वकील गौरव भाटिया पहुंचे थे। यहां स्थानीय अधिवक्ताओं ने कुछ मुद्दों पर हड़ताल की हुई है। इसी बीच गौरव भाटिया अपने केस की सुनवाई के लिए जिद करने लगे।
धीरे-धीरे यह बात कहासुनी में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ नोकझोंक पर उतारू हो गए। यह मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है।




