Friday, September 4, 2026

वकीलों की हड़ताल के बीच केस की पैरवी की जिद करने लगे गौरव भाटिया, गुस्साए वकील और फिर.

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ग्रेटर नोएडा स्थित सूजरपुर जिला न्यायालय में आज भाजपा प्रवक्ता व अधिवक्ता गौरव भाटिया के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों के साथ नोकझोंक हो गई।जानकारी के अनुसार, बुधवार दिन में सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की सुनवाई के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वकील गौरव भाटिया पहुंचे थे।

यहां स्थानीय अधिवक्ताओं ने कुछ मुद्दों पर हड़ताल की हुई है। इसी बीच गौरव भाटिया अपने केस की सुनवाई के लिए जिद करने लगे।

धीरे-धीरे यह बात कहासुनी में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ नोकझोंक पर उतारू हो गए। यह मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है। कोर्ट में जब गौरव भाटिया आए तो अधिवक्ताओं को लगा कि एल्विश यादव मामले में वह वकील हैं और वह सुनवाई के लिए जोर दे रहे हैं।

स्थानीय अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मारपीट की नौबत आती इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.