Saturday, September 5, 2026

लोहड़ी पर किसान जलाएंगे कृषि कानूनों की प्रतियाँ 

Share

Advertisement
रुद्रपुर।  बीते 47 दिनों से गाजीपुर बॉर्डर पर डटे तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तेजेंदर सिंह विर्क ने कहा कि 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व के अवसर पर देश भर के नए कृषि कानूनों की प्रतियां दहन की जाएँगी। “अमृत विचार” से दूरभाष पर वार्ता में सिर्क ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनरत संयुक्त किसान मोर्चा ने यह निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में भी 13 तारीख को गल्ला मंडी में सब्ग्थं से जुड़े किसान एकत्रित होकर मार्च करते हुए गांधी पार्क पहुंचेंगे। वहां पर इन तीन कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। विर्क ने कहा कि वह गाजीपुर में पिछले 47 दिन से संघर्ष कर रहे हैं किसानों के साथ और उत्तराखंड के किसानों का लगातार गाजीपुर आना जारी है और बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं गाजीपुर पहुंच रही हैं और क्षेत्र में भी किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने 13 तारीख के प्रस्तावित विरोध में क्षेत्र के लोगों से अधिकाधिक भाग लेने की अप्पेल भी की।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.