Saturday, September 5, 2026

लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने रोड शो करके मांगे वोट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लोकसभा चुनाव के मध्यनजर कांग्रेस प्रत्याशी ने जसपुर में रोड शो कर कांग्रेस को वोट करने की अपील की। शनिवार को विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में रोड शो कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय सिटी मार्केट में किया गया। रोड शो कार्यक्रम में पहुंचे नैनीताल लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का कांग्रेसियों ने फूल माला डालकर स्वागत किया।

जहां से जुलूस के रूप में कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रत्याशी संग रोड शो का शुभारंभ किया। जुलूस मोहल्ला जोशियां, मोहल्ला पट्टी चौहान, मोहल्ला चौहान, सुभाष चौक, लकड़ी मंडी होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री रहते अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं के सपनों को कुचलने का कार्य किया है। कहां सरकार द्वारा अग्नि वीर योजना 4 वर्ष के लिए लाई गई जो बेरोजगारों के लिए एक धोखा है । कहा जिन गांवों को भाजपा सांसद द्वारा द्वारा गोद लिया गया था उनकी और द्वारा पलटकर भी नहीं देखा। कांग्रेस प्रत्याशी जोशी ने कहा कि इस बार जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार जनता उनके साथ है। कहां की 5 वर्ष के वर्तमान सांसद की एक भी उपलब्धि नैनीताल लोकसभा के लिए नहीं है। 5 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किया गया। अपने निधि का वह 40% ही विकास कार्यों में लगा पाए ।

जिसमें मुख्य रूप से मेरे साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह विधायक आदेश चैहान, पूर्व नैनीताल विधायक संजीव आर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष सोनू शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष इख्तियार बबलू, मोहन खेड़ा, राजकुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, सुंदर पाल सिंह,दारा सिंह, मुजफ्फर चौधरी, सुखदेव सिंह,सुधीर अग्रवाल ,गजेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, अर्जुन सिंह, सोहन सिंह, धर्मेंद्र चौहान,आदित्य गहलोत, देवेंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, इख्तियार बबलू ,अमीर अहमद,शेर अली, जावेद अली, रशीद, आकिब,मुजम्मिल, नजाकत,ताहिर, हुसैन, तौकीर अहमद आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.