Friday, September 4, 2026

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के विधानसभा कार्यालय का विधायक शिव ने फीता काटकर किया उदघाटन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के विधानसभा कार्यालय का नैनीताल रोड पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट,जिला अध्यक्ष कमल जिंदल एवं रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने हवन पूजन के बाद संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा ने अजय भट्ट को तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए जुट जाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा लहर चल रही है जो चुनाव आने तक आंधी में तब्दील होने वाली है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के चलते विपक्ष में भगदड़ सी मची है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री के विराट व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं। 400 से अधिक सीटें जीतने के लिए भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम मोदी के ऐतिहासिक फैसलों से प्रभावित है और मोदी की गारंटी पर आज सबको भरोसा है। आज भारत महाशक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है। हम हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। पहले हम दुनिया में 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, आज पांचवें नंबर पर है। आने वाले दिनों में हम हर क्षेत्र में नंबर एक पर पहुंचने वाले हैं।

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। इस बार भी उन्हें कार्यकर्ताओं और जनता का आशीर्वाद मिलने जा रहा है। जिससे एक बार फिर वो भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस इतनी हताश हो चुकी है कि उन्हें प्रत्याशी तक नहीं मिल पा रहे हैं। भााजपा की प्रचण्ड लहर को देखकर कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज भी चुनाव मैदान में आने से डर रहे हैं। अजय भट्ट ने कहा कि विपक्ष की हालत इतनी खराब हो गई है कि भागने की स्थिति है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में बीजेपी अपने विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच है। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की ओर जा रहा है। जिसका नतीजा है कि आज लोगों में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था है। उन्होंने कहा कि इस बार भी फिर से देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास रचने जा रही है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार रूद्रपुर विधानसभा की जनता भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को एक लाख से अधिक मतों से जिताकर संसद में भेजेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्य किसी से छिपे नहीे है। उत्तराखण्ड से पीएम मोदी का विशेष लगाव है यही वजह है कि आज उत्तराखण्ड केन्द्र के विशेष सहयोग से लगातार प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक फैसले लेकर उत्तराखण्ड को देश में अलग पहचान दिलाई है। विकास कार्यों की बदौलत उत्तराखण्ड में भाजपा हैट्रिक बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, नैनीताल लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, रुद्रपुर विधानसभा प्रभारी प्रकाश हरबोला, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, भाजपा प्रदेश मंत्राी विकास शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री सुरेश परिहार, विधानसभा सहसंयोजक सुरेश कोली, भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, डीएन मिश्रा, शालिनी बोरा, राकेश सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, मोहन तिवारी, धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, हरीश भट्ट, अनिल चौहान ,तरुण दत्ता ,रणजीत सिंह गिल, यशपाल घई, वीनू गुंबर, प्रीत ग्रोवर, नरेश ग्रोवर, पंकज बांगा, स्वाति शर्मा, विपिन जल्होत्रा, क्लस्टर प्रभारी प्रदीप बिष्ट, राजेश जग्गा, राजेश शर्मा, सोनू अनेजा, सुनील ठुकराल, आयुष चिलाना, सुब्रत वचन, हिमांशु शुक्ला, रोशन अरोड़ा, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, प्रमोद मित्तल, मयंक कक्कड़, बिट्टू चौहान, मुकेश पाल, के के दास, ममता त्रिपाठी, रामप्रकाश गुप्ता, नेत्रपाल मौर्य, कीमती राणा, कस्तूरी लाल तगरा, मनदीप वर्मा, संजीव शर्मा,संदीप राव, श्रीकांत राठौर, शिव कुमार गंगवार, शैलेंद्र रावत, सुशील चौहान, विनय विश्वास ,सीमा गुप्ता, सरिता चौधरी ,माही सकलानी ,अक्षय अरोड़ा ,सुशील यादव, विकास सागर, मनमोहन सिंह, जितेंद्र संधू, आदेश भारद्वाज, नमन चावला, रॉबिन विश्वास, सुरेश विश्वास, शंकर विश्वास, विकास बठला, योगेश वर्मा, कुंदन राठौर आदि मौजूद रहे।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव ने थामा भाजपा का दामन

रूद्रपुर। भाजपा के चुनाव कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव डा. रेखा यादव ने मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने पर डा. रेखा यादव का भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। रेखा यादव ने कहा कि मोदी सरकार के पास देश के विकास का जो विजन है उससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा के साथ चलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.