Friday, September 4, 2026

लॉकडाउन से छूट को व्यापारियों ने जलाई कपड़ों की होली 

Share

Advertisement

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी,, रुद्रपुर।  बीते डेढ़ माह से चल रहे कोविड कर्फ्यू में व्यापारियों का नुक्सान होने के चलते अब संपूर्ण बाजार को खोले जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कपड़ों की होली जलाकर व ताली-थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

व्यापारियों ने संगठन के अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री हरीश अरोरा के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी मुख्य बाज़ार की सब्ज़ी मंडी में एकत्र हुए। व्यापारियों का आरोप था कि बीते डेढ़ महीने से व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर घर बैठे हैं। अब कोरोना महामारी काफी हद तक नियंत्रण में हैं और कोरोना के कहर से अत्यधिक जूझने वाले उत्तरप्रदेश व दिल्ली में व्यापारिक गतिविधि आरम्भ करने की अनुमति वहां की सरकारों ने दे दी है। लेकिन उत्तराखंड में फिर से लॉक डाउन बढ़ाया गया है। व्यापारी बैंक की किस्त नहीं दे पा रहे हैं। बिजली का बिल उन पर चढ़ता जा रहा है। इसके अलावा व्यापारियों के ऊपर अब रोजी-रोटी का संकट भी मंडराने लगा है। इस हालत में भी सरकार व्यापारियों की अनदेखी कर रही है। व्यापारियों ने इस दौरान कपड़ों के ढेर की होली जलाई और ताली-थाली बजाई। साथ ही कहा कि जब तक सरकार बाजार खोलने का आदेश नहीं देती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, बलजीत सिंह, मनोज डावरा, मनोज छाबड़ा, नरेश ग्रोवर, पंकज सुखीजा, सुधीर अरोरा, विजय फुटेला आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.