Saturday, September 5, 2026

लेनदेन के विवाद में युवती को किया आग के हवाले, हालत गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। देहरादून के हाथी बड़कला निवासी गणेश प्रसाद की पुत्री अमिता कैंथोला एक एजेंसी में काम करती है। पिता के मुताबिक अमिता एक दिसंबर को घर से ड्यूटी पर निकली थी। दोपहर अचानक युवती के पिता को फोन आया कि अमिता झुलस गई है। फोनकर्ता ने अपना नाम आकाश बताया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामले में बुधवार रात तक केस दर्ज नहीं किया था। पटेलनगर एसएचओ संजय कुमार के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

आकाश से चल रहा लेनदेन का विवाद

युवती के पिता के मुताबिक आकाश उनकी बेटी के रुपये नहीं दे रहा था। इसे लेकर विवाद चल रहा है। पिता का आरोप है कि आकाश ने ही अमिता को आग के हवाले किया है।

पुलिस के चक्कर काट रहा पिता

गंभीर रूप से झुलसी युवती का उपचार चल रहा है। इधर, युवती के पिता पहले पटेल नगर थाने और फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र सौंप चुके हैं। युवती के पिता ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.