Friday, September 4, 2026

लालकुंआ में भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़े निर्दलीय सुरेन्द्र

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी फौजी सुरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अस्मिता मिश्रा को 203 वोटों के अंतर से हराकर यह जीत हासिल की। भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

सुरेंद्र सिंह की जीत जनता के बीच उनके मजबूत जनसंपर्क और सरल छवि का प्रमाण मानी जा रही है। चुनाव के दौरान उन्होंने विकास और पारदर्शिता को अपना मुख्य मुद्दा बनाया। इस जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुरेंद्र सिंह को कुल 1702 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डा. अस्मिता मिश्रा को 1500 वोट, भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ को 1111 वोट और निर्दलीय माजिद अली को 229 वोट प्राप्त हुए। सुरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 203 वोटों से हराया। लालकुआं नगर पंचायत में सात वार्ड है, इनमें वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर से भाजपा की सभासद प्रत्याशी नेहा आर्य ने 27 वोटों से जीत दर्ज की है, नेहा आर्य को 558 वोट और शिबू को 531 मिले। वार्ड नंबर 2 गांधीनगर से सभासद प्रत्याशी धन सिंह बिष्ट ने 297 वोटों से जीत दर्ज की है, धन सिंह बिष्ट को 534 व उनके विपक्ष में खड़ी हुई कांग्रेस प्रत्याशी मीना रावत को 237 वोट मिले है। वार्ड नंबर 3 जवाहर नगर से सभासद प्रत्याशी योगेश उपाध्याय ने जीत दर्ज की है, उन्हें 439 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सचिन अग्रवाल को भारी मतों से पराजित किया है। वार्ड रेलवे कॉलोनी वार्ड 7 से भुवन पांडे विजयी घोषित हुए हैं। वहीं वार्ड 4आजाद नगर शबनम और वार्ड 5 सुभाष नगर सुरेश शाह वार्ड 6 से निशा जोशी विजयी घोषित हुई हैं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.