Saturday, September 5, 2026

लाखों की स्मैक के साथ तीन दबोचे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आज ब्लॉक मोड़ बिलासपुर रोड के समीप एक बाइक पर संदिग्ध अवस्था में 3 लोगों को आते देखा तो घेराबंदी कर उनको दबोच लिया। उनके कब्जे से 19.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई ।जिसकी कीमत लगभग ₹5 लाख है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता ग्राम मकरूका बहेड़ी बरेली निवासी दीपक उर्फ भरत पुत्र रघुनाथ ,ग्राम खालसा बहेड़ी बरेली निवासी रवि पुत्र मक्खन सिंह और बहेड़ी बरेली निवासी गुरबचन सिंह पुत्र प्रताप सिंह बताया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुट गई है पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर,एसआई महेंद्र कुमार ,कांस्टेबल आसिफ हुसैन ,आजम खान शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.