Saturday, September 5, 2026

लगातार हो रही बारिश से गौला नदी से रेलवे लाईन को खतरा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी । पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात से गौला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरियों को गौला नदी के भू कटाव से खतरा पैदा हो गया है। पिछले वर्ष भी गौला नदी ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया था और इस बार भी भू कटाव शुरू हो गया है। वहीं भू कटाव बढ़ने से रेलवे लाइन को बड़ा नुकसान हो सकता है, जिससे ट्रेनों के संचालन में भी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। जिसके बाद एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने भू कटाव क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए बताया कि रेलवे के अधिकारियों को कटाव संबंधी जानकारी तत्काल भेजी जा रही है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक को नुकसान न पहुंचे इसके लिए रेलवे को उचित उपाय करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। साथ ही वन विभाग व सिंचाई विभाग को भी रेलवे ट्रैक को नुकसान न पहुंचे इसके लिए तटबंध बनाने सहित आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.