Saturday, September 5, 2026

लगातार नौवें साल बिरयानी भारतीयों की पहली पसंद, डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लगातार नौवें साल भारतीयों की पहली पसंद बिरयानी रही। इस साल एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 8.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गई। यानी लोगों ने हर मिनट 158 और हर सेकंड दो बिरयानी ऑर्डर किए। इसके बाद डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

स्विगी की ‘फूड ट्रेंड रिपोर्ट’ के मुताबिक, बिरयानी लगातार नौवें साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला खाद्य पदार्थ रहा। इसमें चिकन बिरयानी 4.9 ऑर्डर के साथ सर्वाधिक पसंद किया जाने वाली श्रेणी रही। दक्षिण भारत में हैदराबाद के लोगों ने सबसे ज्यादा 97 लाख चिकन बिरयानी ऑर्डर किए। बंगलूरू 77 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और चेन्नई 46 लाख के साथ तीसरे स्थान पर रहा। चिकन बर्गर के बाद बिरयानी देर रात खाई जाने वाली दूसरी सबसे पसंदीदा डिश रही। देर रात 12 से 2 बजे के बीच चिकन बर्गर के 18.4 लाख ऑर्डर हुए।

मसाला डोसा खाने में बंगलूरू ने इस साल भी अपना दबदबा कायम रखा है। वहां के लोगों ने एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 25 लाख डोसा ऑर्डर किए। दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में छोले, आलू पराठा और कचौरी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई।

बंगलूरू के ग्राहक ने खाया सबसे महंगा 49,900 रुपये का पास्ता

बंगलूरू के एक ग्राहक ने इस साल पास्ता पर 49,900 रुपये खर्च किए। उसने लगभग 55 अल्फ्रेडो, 40 मैक एंड चीज और 30 स्पेगेटी प्लेट्स ऑर्डर कीं। डिनर के ऑर्डर लंच से 29% ज्यादा कुल 21.5 करोड़ रहे।

लंच पर भारी पड़ा डिनर

स्विगी के मंच पर इस साल डिनर के लिए 21.5 करोड़ ऑर्डर किए गए, जो लंच की तुलना में करीब 29 फीसदी अधिक है।

स्नैक्स में चिकन रोल पसंदीदा

चिकन रोल 24.8 लाख ऑर्डर के साथ सबसे पसंदीदा स्नैक्स रहा। चिकन मोमोज 16.3 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और पोटैटो फ्राइज 13 लाख ऑर्डर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

डिलीवरी के लिए 1.96 अरब किमी की यात्रा

रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स ने कुल 1.96 अरब किलोमीटर की यात्रा तय की। यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक 5.33 लाख बार जाने के बराबर है। मुंबई के कपिल कुमार पांडे ने 10,703 ऑर्डर डिलीवर किए, जो सबसे ज्यादा है। कोयंबटूर की कलीश्वरी एम 6,658 ऑर्डर डिलीवर कर महिला पार्टनर्स में सबसे आगे रहीं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.