Friday, September 4, 2026

लखीमपुर कांड के खिलाफ निकाली रोष यात्रा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। लखीमपुर खीरी में हुए कांड के विरोध में सिख समाज के लोग और दर्जनों किसान सड़कों पर उतर आए। उन्होंने गोल मार्केट गुरुद्वारा में रणनीति तैयार की और रोष यात्रा निकालकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी व संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र ने किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए अपनी गाड़ियां उन पर चढ़ा दी और गोलियां भी चला दी। जिससे पांच किसानों की मौत हो गई और कई किसान घायल हो गए। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को निष्कासित किए जाने और उनके पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिले की पुलिस फोर्स तैनात थी। इस मौके पर जसपाल सिंह भट्टी, सुरमुख सिंह विर्क, बलविंदर सिंह, संजय जुनेजा, संदीप चीमा, विक्रमजीत सिंह, बलराज सिंह, रूप सिंह, मनवीर सिंह ,नवजोत सिंह ,प्रताप सिंह, निर्मल सिंह, सुखा सिंह, करण पाल, हरपाल सिंह, गुरचरण बराड़ ,जीत सिंह चाचू, कुलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह ,अमृत पाल, सोमपाल सिंह, नंदलाल, शेखर पासी, कुलजीत सिंह, रणवीर सिंह ,आशीष यादव, अरुण सम्राट ,दलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह ,निशान सिंह, बलजीत सिंह, मोंटू चंदा, इंद्रजीत सिंह ,सिमरनजीत सिंह ,अनिल रावत ,हरजीत सिंह संधू, हरप्रीत सिंह, हैप्पी रंधावा ,गुरु प्रेम सिंह, रणजीत सिंह समेत दर्जनों किसान शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.