Friday, September 4, 2026

लखीपुर खीरी की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारी दी। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस ने हल्की हाथापाई भी हुई। गिरफ्तारी से पूर्व कांग्रेसियों ने आधे घंटे तक एसएसपी कार्यालय पर गांधी के चित्र के साथ मौन भी धारण किया।                          लखीपुर खीरी की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

लखीमपुर खीरी में किसानो के ऊपर कें्रदीय मंत्री के बेटे की कार से चार किसानों की मौत और दो दर्जन से अधिक की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व सह प्रभारी दीपिका सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी एसएसपी कार्यालय के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर एकत्रित हुए। जहां से जुलूस के रूप में वह लोग एसएसपी कार्यालय पहंुचे। जहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उनको गेट पर रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेसी एसएसपी कार्याल्य पर धरने पर मौन धारण कर बैठ गये। करीब आधे घंटे तक कांग्रेसी एसएसपी कार्यालय पर मौन धारण कर धरने पर बैठे रहे। उसके बाद पुलिस ने उन्हे वहां से हटाने का प्रयास किया। जिस पर वह नहीं माने तो पुलिस ने उन्हे जबरन उठाते हुए गिरफ्तार कर पुलिस वाहनों पर बैठाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ कांग्रेसियों ने पुलिस ने हल्की हाथापाई व नोकझोक भी हुई। लेकिन पुलिस ने सभी कांग्रेसी नेताओं को वाहन में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना शर्मनाक और निंदनीय है। कांग्रेस इस घटना का कड़े शब्दो में निंदा करती है। कहा कि कांग्रेस किसानो के साथ खड़ी है और किसानों को दमन बर्दाश्त नहीं करेगी। वह भी किसानों के साथ सड़को पर उतरकर इसका विरोध करेगी।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ व भुवन कापड़ी, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक नारायण पाल व प्रेमानंद महाजन, हरीश पनेरू, नारायण सिंह बिष्ट, राजेश प्रताप सिंह, प्रीत ग्रोवर, संदीप चीमा, जितेन्द्र सिंह, हिमांशु गाबा,जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, अरूण पाण्डे, विनोद कोरंगा, संजीव कुमार, डा. गणेश उपाध्याय, अकरम खान, फिरदौस सलमानी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.