Friday, September 4, 2026

लंदन में भारतीय मूल की महिला की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, जानिए पूरा मामला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लन्दन। लंदन के वेम्बली में हैदराबाद की एक छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 27 साल की इस छात्रा का नाम तेजस्विनी रेड्डी है। एक ब्राजीलियाई शख्स ने कथित तौर पर तेजस्विनी के छात्रावास इस घटना को अंजाम दिया। तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, तेजस्विनी हायर स्टडीज के लिए लंदन गई थी। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने इसकी जानकारी दी। चाकूबाजी की यह घटना वेम्बली के नील्ड क्रिसेंट की है। आरोपी शख्स ने दो लोगों पर अटैक किया है, जिसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 28 साल की दूसरी महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत सही बताई जा रही है। वह खतरे से बाहर है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला हैं। पुलिस ने बताया कि 24 साल का एक शख्स फिलहाल हिरासत में है जबकि 23 साल की महिला को छोड़ दिया गया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हैदराबाद में रहने वाले तेजस्विनी के चचेरे भाई विजय ने बताया कि आरोपी एक ब्राजीलियाई शख्स था और एक हफ्ते से भी कम वक्त पहले वहीं रहने आया था, जहां तेजस्विनी अपने दोस्तों के साथ रहती थी। बताया गया है कि तेजस्विनी मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए पिछले साल मार्च में लंदन गई थी।

तेजस्विनी के परिजनों के मुताबिक, पिता का तबीयत खराब थी। उनको देखने के लिए वह 6 महीने पहले ही घर आई थी। उसकी दो महीने की पढ़ाई बची हुई थी। उसे खत्म करके वह वापस घर हैदराबाद लौटने वाली थी, इसी बीच हत्या का शिकार हो गई। ब्रह्मानपल्ली में तेजस्विनी के घर पर रिश्तेदारों और करीबीयों का आना लगा हुआ है। घर में शोक का वातावरण छाया हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.