Friday, September 4, 2026

रोनाल्डो ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रचा है। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 38 वर्षीय रोनाल्डो ने डेब्यू करीब 20 साल बाद पुर्तगाल के लिए 200 मैच पूरे कर लिए। उन्हें इस उपलब्धि पर आइसलैंड के खिलाफ मैच से पहले सम्मानित भी किया गया।

पुर्तगाल के कप्तान और सर्वकालिक महान फुटबॉलर रोनाल्डो ने यह उपलब्धि आइसलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हासिल कर ली। जैसे ही रोनाल्डो मैदान में खेलने उतरे। उन्होंने फुटबॉल जगत में रिकॉर्ड बना दिया। वह 200 अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने मैच समाप्त होने से ठीक पहले 89वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई।

रोनाल्डो का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। रोनाल्डो को इस मुकाबले से पहले गीनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से भी सम्मानित किया गया। रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 123 गोल हो गए हैं। सबसे ज्यादा मैच की बात करें तो रोनाल्डो के बाद दूसरे नंबर पर कुवैत के बदर अल मुतावा हैं। उन्होंने 196 मैच खेले हैं। मेसी 175 मैचों के साथ लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं, जबकि भारत के सुनील छेत्री ने 137 मैच खेले हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.