Friday, September 4, 2026

रोडवेज बस से टकराई कार, पुलिस के सिपाही समेत चार की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यहां मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस से मंसूरपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही वैगरआर कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि रोड़वेज में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि हादसा सुबह पौने नौ बजे हुआ। वैगरआर में पांच लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक को जिला चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया। एक की हालत गंभीर है। बताया गया कि आधार कार्ड के आधार पर एक मृतक की शिनाख्त यूपी पुलिस के सिपाही कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है। सिपाही उत्तराखंड के गांव थाल का रहने वाला था। गाड़ी पर पुलिस का निशान बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.