Friday, September 4, 2026

रोडवेज के पास होटल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी के रोडवेज स्थित होटल में आज एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राधा किशन जोशी अल्मोड़ा के मेहरा गांव का रहने वाला है जो कल शाम से हल्द्वानी के रोडवेज स्थित तिवारी होटल में रह रहा था आज कमरा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक राधा किशन जोशी जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है साथ ही शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.