Friday, September 4, 2026

रैली की सफलता के लिए बेहड़ ने जताया आभार 

Share

Advertisement

भोंपूराम,ख़बरी रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने प्रथम चरण की परिवर्तन यात्रा के सफल कार्यक्रमों के लिए पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवाओं व समस्त क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है।

    

प्रेस को दिए बयान में बेहड़ ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह, सह प्रभारी राजेश धरमाणी, कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत, जीत राम, भुवन कापड़ी, मीडिया प्रभारी ज़रिता, प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागणों और समस्त जिला व शहर सहित ब्लाक अध्यक्षों ने जो मेहनत की है वो हर विधानसभा के कार्यक्रम में दिखाई दी है। 

आगामी 2022 विधानसभा में प्रदेश की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल चुकी है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर वह सभी का धन्यवाद व्यक्त करता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने भारतीय जनता पार्टी का विकास विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की उत्तराखंड से विदाई तय है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.