Friday, September 4, 2026

रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखा है, तथा शव की शिनाख्त की जा रही हैं ।

बनभूलपुरा उपनिरीक्षक पंजक जोशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास विगत दिवस शाम के समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ। शव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर हल्द्वानी मोर्चरी में रखा दिया है तथा शव की शिनाख्त की जा रही हैं। इसके साथ ही मृत्यु के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.