Friday, September 4, 2026

रेलवे लाइन के पास युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधमसिंहनगर के खटीमा क्षेत्र में जमौर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फारेसिंक टीम ने शव का निरीक्षण कर कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। गुरूवार को पीलीभीत रोड स्थित गांव जमौर के रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना `ग्रामीण ने गेट पर तैनात रेल कर्मी को दी। रेल कर्मी ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पंहुची पुलिस ने ग्रामीणों के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव का चेहरा व छाती क्षत-विक्षेत होकर काली पड़ गई थी। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी तो पुलिस ने फारेसिंक टीम को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फारेसिंक टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी रखवा दिया। मामले को लेकर सीओ वीर सिंह ने कहा कि जमौर के पास मिले युवक का शव चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है और कपड़े भी फड़े नहीं है। घटना स्थल पर फारेसिंक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सीओ सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.