Friday, September 4, 2026

रेलवे अतिक्रमण हटाने के लिये फोर्सेज़ को ठहराने की तैयारियों का लिया जायज़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी रेलवे जमीन पर काबिज लोगों से अतिक्रमण खाली करवाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे भूमि पर काबिज लोगों को हटाने के लिए शासन-प्रशासन अपनी तैयारियां दिन प्रतिदिन तेज कर रहा है. अतिक्रमण हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अन्य पैरामिलिट्री फोर्स की जरूरत पड़ेगी, जो जल्दी हल्द्वानी पहुंच जाएंगी. आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया.इस दौरान जिलाधिकरी धीराज गर्ब्याल वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है. जिसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है।

उन्होंने कहा बाहर से आने वाली फोर्सेज को मिनी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और स्टेडियम में रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आज स्टेडियम का मौका मुआयना किया गया है और बारीकी से निरीक्षण किया गया है। उनकी व्यवस्था के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप कराया जाना है। डीएम नैनीताल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ साथ महिला पुलिस भी मौजूद रहेगी। जिनमें कुछ पुलिस बल शहर के अंदर व कुछ स्टेडियम में रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा शहर की धर्मशालाओं, मुसफिरखनो और स्कूलों में भी फोर्स के ठहराने के इंतज़ाम भी देखें जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.