Friday, September 4, 2026

रेंजर के खिलाफ वन कर्मियों ने खोला मोर्चा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वन विभाग के बाराकोली रेंजर जेसी उप्रेती के खिलाफ शुक्रवार को कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेंजर गाली-गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। एक महिला कर्मचारी ने रेंजर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया। वहीं रेंजर ने सभी आरोपों को नकारा है।

शुक्रवार को वन कर्मचारियों ने रेंजर का घेराव कर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। वन कर्मचारी रेंजर को गाली- गलौच की ऑडियो सुनाते रहे। मौके पर रेंजर आरोपों को गलत बताते रहे कर्मचारियों के गली गलौज का ऑडियो भी सार्वजनिक करते हुए उच्चाधिकारियों को भेजी है। बाराकोली रेंज के तीन वन दरोगा, चार महिला वनकर्मियों समेत 15 कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि रेंजर अधीनस्थ स्टाफ के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए सम्बद्धीकरण की धमकी दी जाती है। विरोध करने पर गाली-गलौज करने के साथ वेतन रोकने, बीट से हटाने की धमकी देते हैं।

कर्मचारियों ने नौकरी नहीं करने और कार्रवाई के लिए आर-पार के संघर्ष का निर्णय लिया है। एक महिला वन कर्मी ने रेंजर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इस दौरान वन दरोगा राम निषाद, वन दरोगा अनिल बहुगुणा बन सिंह, मुजाहिद हुसैन, मलकीत सिंह, फईम अहमद, राहुल कुमार, अर्जुननाथ गोस्वामी, शुभम विश्वकर्मा, नाजिश, विनीता, सोनी, स्वाति मौजूद रहे। इधर, रेंजर जेसी उप्रेती ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जांच में मामला साफ हो जाएगा।

दैनिक श्रमिक ने रेंजर के खिलाफ दी तहरीर बाराकोली रेंज में काम कर रहे दैनिक श्रमिक हर्षित सक्सेना निवासी वार्ड एक ने रेंजर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी है। हर्षित ने आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम 5.34 बजे रेंजर ने फोन कर बिल बनाने के लिए कहा। वह बरेली में थे, इसलिए रात तक लौटने की बात | कही। इसके बाद रेंजर उप्रेती फोन काटना भूल गए और वह गाली-गलौज करने लगे। हर्षित ने इसे रिकॉर्ड कर लिया। शुक्रवार सुबह भी फोन पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। हर्षित ने रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की | मांग की है।

महिला वन आरक्षियों ने भी मोर्चा खोला

बाराकोली रेंजर जेसी उप्रेती के खिलाफ महिला वन आरक्षियों ने भी मोर्चा खोला है। नाजिस, विनीत राणा, सोनी ने एक बयान में कहा कि रेंजर ने अपने अधीनस्थ स्टाफ व महिला वन आरक्षियों पर अभद्र टिप्पणी की गई है। इसकी प्रभागीय वनाधिकारी से शिकायत की है। उच्चाधिकारियों से जांच व | कार्रवाई की मांग की गयी है। कार्रवाई होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

रेंज ऑफिस में भ्रष्टाचार का बोलबाला !

दैनिक श्रमिक के रूप में काम कर रहे हर्षित सक्सेना ने आरोप लगाया कि रेंजर फर्जी बिल बनाते हैं। जो काम हुआ ही नहीं, उसका बिल बनवाया जा रहा था। इधर सूखी, बैगुल नदियों में दिन-रात अवैध खनन हो रहा है। वन विभाग के क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें होती हैं रेंजर जेसी उप्रेती ने बताया कि हर्षित के आरोप निराधार हैं। फर्जी बिल बनाने का आरोप जांच का विषय है। कहा कि नदियों में अवैध खनन रोकने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित करने पर कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे हैं बैगुल नदी में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थी, लेकिन कर्मचारी दूसरे वन क्षेत्र का मामला बता रहे हैं।

बाराकोली रेंज में कर्मचारियों की शिकायतें संज्ञान में आई है। अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। डीएफओ हिमांशु बागरी को अवगत कराया है। डीएफओ ने महिला कर्मचारियों की शिकायतें अश्लील हरकतों के आरोपों की जांच अलग से महिला सेल से कराने के लिए निर्देशित किया है। अन्य शिकायतों की जांच भी होगी। फिलहाल पूरे प्रकरण की जानकारी जा रही है। -संतोष पंत, एसडीओ, वन विभाग सितारगंज

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.