Monday, November 2, 2026

रूद्रपुर: हथकरघा/हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग पुरस्कार, ऐसे करें आवेदन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार ने बताया कि विगत वर्षो के भॉति इस वर्ष 2024-25 में स्थापित उद्यमों को उनके द्वारा उत्पादित विशिष्ट उत्पादों की उत्कृष्टता के आधार में हथकरघा/हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग पुरस्कार जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय दिया जाना है। उन्होने बताया कि उत्कृष्ट बुनकरों/हस्तशिल्पियों एवं लघु उद्यमियों का चयन जिला स्तरीय एवं राज्य स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा। उन्होने बताया कि बुनकर एवं हस्तशिल्पियों या उसके उद्योग जो उद्योग निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा अथवा विकास आयुक्त हथकरघा/हस्तशिल्प भारत सरकार के अधीन बुनकरों/हस्तशिल्पियों के रूप में पंजीकृत हो, उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत पंजीकृत हस्तकला/हथकरघा के निजी दस्तकार तथा सहकारी समितियों एवं पंजीकृत अशासकीय स्थाओं के हस्तशिल्पी एवं बुनकर पुरस्कार हेतु पात्र होगें।

महाप्रबन्धक उद्योग ने बताया कि उद्योग विभाग के अन्तर्गत स्थाई रूप से ऐसी लघु स्तरीय इकाईयॉ जो विगत तीन वर्षो से निरन्तर उत्पादनरत हेने के सम्बन्ध में ऑडिट बैलेंसशीट, प्लांट एवं मशीनरी में पूॅजी निवेश, रोजगार की संख्या/वार्षिक उत्पादन, अनुसंधान/विकास पर व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। उन्होने बताया कि ऐसी लघु स्तरीय इकाईयॉ जो किसी भी बैंक/विभागीय ऋण की डिफाल्टर न हो पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र दो प्रतियों में निर्धारित रूप पत्र के साथ रू0-50 का डिमाण्ड ड्राफ्ट महाप्रबन्धक उद्योग के पक्ष में देय होगा। आवेदन पत्र किसी दिवस में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र एवं प्रभारी राजकीय डिजाइन केन्द्र काशीपुर में 30 नवम्बर 2024 तक जमा किये जा सकते है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.