Saturday, September 5, 2026

रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन सादगी से मनाया गया

Share

Advertisement

विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन के अवसर पर पूरी विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग इलाकों मे हवन यज्ञ, पौधारोपण जलाभिषेक कर उनकी दीर्घ आयु की कमना की गयी। बता दे गत दिनों रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के मोसेरे भाई के निधन के चलते उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

जिसके चलते जन्मदिन पर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ जगह जगह हवन यज्ञ और पौधारोपण के कार्यक्रम आयेाजित कर विधायक अरोरा के दीर्घायु होने की कामना की। रमपुरा मे चौरासी घंटा मंदिर पर हवन व पौधारोपण। वही शेलजा फर्म मे प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तो ग्रामीण क्षेत्र मे भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग ने ग्रामीण क्षेत्र मे हवन व पौधरोपण कार्यक्रम किया। साथ हीं मुख्य बाजार मे पांच मंदिर मे व्यापरियों ने हवन कार्यक्रम किया ।आर्य समाज मंदिर मे गौ रक्षा दल ने हवन यज्ञ किया। भदईपुरा , शांति कॉलोनी, ट्रांजिस्ट कैंप, संजयनगर खेड़ा दूधिया नगर सहित अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण के साथ विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन पर दीर्घ आयु की कामना की गयी। साथ हीं बद्री केदार सेवा मंडल की ओर से लंगर लगाकर विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन मनाया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.