Friday, September 4, 2026

रूद्रपुर में जिला स्तरीय अंडर 19 बालक वर्ग फुटसल प्रतियोगिता हुई आयोजित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जिला फुटसल एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर की ओर से श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में जिला स्तरीय अंडर 19 बालक वर्ग फुटसल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ।

प्रतियोगिता के शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जिला जु–जित्सू संघ, ऊधम सिंह नगर के महासचिव ऋषि पाल भारती विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिटन खिलाड़ी शरद जोशी द्वारा संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ऋषि पाल भारती ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद स्वास्थ्य-रक्षा का निःशुल्क साधन है। स्वामी विवेकानंद जी ने स्वास्थ्य का मस्तिष्क पर प्रभाव के विषय में अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त किए थे “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। “खेलों से स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है इनसे मनुष्य का चारित्रिक और आध्यात्मिक विकास भी होता है। खेलकर से पुष्ट और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है। खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता,धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। और आगे विशिष्ठ अतिथि शरद जोशी ने कहा कि एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए खेल एक बहुत ही प्रभावी तरीका है क्योंकि यह सभी के लिए सम्मान और अच्छी नौकरी के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करता है।

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जिला फुटसल एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के महासचिव नीतीश कुमार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में स्पोर्टस स्टेडियम रूद्रपुर, स्टॉनरिज पब्लिक स्कूल, जेसीज पब्लिक स्कूल रूद्रपुर, किंग्स हाइट इंटरनैशनल स्कूल नेता नगर, रेडरोज स्कूल सहित कुल छः टीमों ने प्रतिभाग किया।

और आगे आयोजक सचिव नीतिश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी टीमों के मध्य कड़े मुकाबले हुए। और रोमांचित खेल का प्रदर्शन करते हुए रूद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्टोनरिड्स पब्लिक स्कूल रूद्रपुर ने पहले सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम (ए)ने 04–01 के स्कोर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मैच जेसीज पब्लिक स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम (बी) टीम के साथ हुआ जिसमे जेसीज ने 04–02 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में जेसीज और स्पोर्ट्स स्टेडियम के मध्य काफी कड़ी टक्कर हुई। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जेसीज स्कूल को 02 –01 के स्कोर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। और उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दिसंबर माह में अयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुट्सल प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर की ओर से प्रतिभाग करेंगे। जिनके नामों की सूची जल्द ही बताई जाएगी। प्रतियोगिता में निर्णायक रैफरी में राहुल जोशी, शिवम नेगी शामिल रहे।

इस मौके पर जगदीश भट्ट, राजेंद्र पांडेय, गोविंद परिहार, सुरेश बिष्ट, हरीश राम, नवनीत राव, सूबेदार शिव दत्त त्रिपाठी, बलविंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.