भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । गणतंत्र दिवस जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सैनानी व उनके आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सार्वगर्भित ढंग से बना हमारे देश का संविधान आज भी मजबूती से मार्गदर्शक बना हुआ है और देश को एक सूत्र में पिरोए हुए है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश आजाद होने के साथ ही अन्य देश भी आजाद हुए लेकिन हमारा देश सबसे ज्यादा मजबूत हुआ है, हमारा देश विकास के क्षेत्र में अग्रणी है और विश्व के लगभग सभी क्षेत्रों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना प्रभाव डाल रहा है।
वही रूद्रपुर पुलिस लाइन के काबीना मंत्री एवं जिला प्रभारी गणेश जोशी ने आज यहां पुलिस लाईन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड़ की सलामी ली।

उन्होंने कहा कि आज भारत देश सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास परक सोच एवं सभी के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। आयोजित परेड़ में कई आकर्षक झांकियां प्रस्तुत प्रदर्शित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा झाकियां शामिल की गईं।

वहीं छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न संस्कृतियों से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।





