भोंपूराम खबरी। भारत के पूर्व क्रिकेट क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर आज औद्योगिक नगरी रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिडकुल क्षेत्र में 10 एकड़ में बनी सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मैनेजमेंट से जानकारी भी ली। आज सुबह वह चार्टर प्लेन से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।

भारत में सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी एवं कनेक्टेड समाधानों सहित सोलर समाधानों की एकमात्र फुल कम्पोनेन्ट निर्माता ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजीज़ ने आधुनिक सोलर समाधान सिस्टम के साथ अगले तीन सालों में अपने विकास को दोगुना करने का लक्ष्य रखाA
आधुनिक सोलर पैनल निर्माण फैक्टरी के लॉन्च के साथ ल्युमिनस एकमात्र कंपनी बन गई है जो इन-हाउस आर एण्ड डी एवं निर्माण क्षमता के साथ सोलर पावर जनरेशन सिस्टम के सभी कम्पोनेन्ट्स के डिज़ाइन एवं विकास के लिए तैयार है। सोलर पैनल्स, इन्वर्टर, बैटरी एवं मॉनिटरिंग समाधानों में नई तकनीकों कंपनी की विकास रणनीति का मुख्य भाग है।
10 एकड़ में फैले इस फुली ऑटोमेटेड प्लांट में 250 मेगावॉट क्षमता है जिसे 1 गीगावॉट तक विस्तारित किया जा सकता है।

आधुनिक एक्सपीरिएंस सेंटर का लॉन्च सोलर समाधानों के निर्माण के लिए विश्वस्तरीय तकनीकों एवं इनोवेशन्स को दर्शाता है, जहां एक ही छत के नीचे रिहायशी, कमर्शियल एवं कृषि के लिए समाधान विकसित किए जाएंगे।
ल्युमिनस ने सोलर पैनल प्रोजेक्ट्स में विश्वसनीयता, वैल्यू इंजीनियरिंग और कम्पोनेन्ट क्वालीफिकेशन के लिए दुनिया के सबसे बड़े रीन्यूएबल एनर्जी स्कूलों में से एक युनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी की है।
यह आधुनिक युनिट ल्युमिनस सरकार के मेक इन इंडिया मिशन के अनुरूप है, जो ‘प्रधानमंत्री सूर्यादय योजना’ को बढ़ावा देते हुए भारत के एनर्जी सेक्टर में गेम चेंजिंग होगी।
रूद्रपुर स्थायित एवं सोलर समाधानों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए भारत की प्रमुख उर्जा समाधान कंपनी ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजीज़ ने उद्योग जगत में पहली बार उत्तराखण्ड के रूद्रपुर में सोलर पैनल फैक्टरी का उद्घाटन किया। सकारात्मक बदलावों में योगदान देने के प्रयास में कंपनी का यह कदम माननीय प्रधानमंत्री द्वारा ‘पीएम सूर्योदय योजना’ के लॉन्च के दौरान संरेखित सोलर दृष्टिकोण एवं स्थायित्व के उद्देश्यों के अनुरूप है।
सोलर पैनल निर्माण में नई प्रगति से युक्त इस युनिट की आधुनिक टेक्नोलॉजी और बुनियादी सुविधाओं को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ये अधिकतम प्रभाविता एवं पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव को सुनिश्चित करेगी। लॉन्च के अवसर पर ल्युमिनस के ब्राण्ड अम्बेसडर और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर; ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजीज़ की सीईओ एवं एमडी प्रीती बजाज तथा ल्युमिनस बोर्ड के चेयरमैन एवं श्नाइडर इलेक्ट्रिक में इंटरनेशनल ऑपरेशन्स के वाईस प्रेज़ीडेन्ट मनीष पंत मौजूद रहे।




