Saturday, September 5, 2026

रूद्रपुर नगर निगम की टीम ने पॉलिथीन के खिलाफ दुकानों में की छापेमारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के डीएम युगल किशोर पंत और नगर आयुक्त के निर्देशानुसार आज रूद्रपुर नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन एवं गंदगी के खिलाफ दुकानों में छापेमारी कर 15 किलो पॉलीथिन- प्लास्टिक जप्त की। साथ ही 10 दुकानदारों का चालान कर. ₹4,700/- जुर्माना वसूला। वही कर अधीक्षक श्रीमती लता आर्य ने बताया की ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करे।  छापेमारी तीन में सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री अमित नेगी, कर संग्रहकर्ता श्रीमती निशा, श्री शुभम, श्री धेरेन्द्र, पी.आर.डी.श्रीमती कमलेश आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.