Saturday, September 5, 2026

रूद्रपुर जिला जज के नेतृत्व में चला सफ़ाई अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश पर और उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दिनाँक 19 सितंबर 2024 से 2 अक्तूबर 2024 तक, स्वच्छता ही सेवा कैंपेन-2024 के तहत ज़िला ऊधम सिंह नगर में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम सक्रिय रूप से आयोजित किया जा रहा है

जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह के अध्यक्ष/ जिला जज ऊधम सिंह नगर श्री सिकंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में रूद्रपुर बस अड्डा व जिला जज़ी आवासीय परिसर खेड़ा में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ता व पी एल वी द्वारा नगर निगम के सहयोग से सफ़ाई अभियान चलाया जिसमे जिला जज श्री सिकन्द कुमार त्यागी, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार मिश्रा, अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश आर्य, अपर सत्र न्यायाधीश संगीता आर्य, सी जे एम अनिता गुंजियाल, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर हेमन्त सिंह राणा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीज़न नदीम अहमद, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विवेक राणा, सिविल जज रिज़वान अंसारी,एवम अन्य न्यायिक अधिकारीगण के साथ एडवोकेट शिव कुंवर सिंह,मोo मिराज व न्यायिक कर्मचारीयो, पैनल अधिवक्तागण व पी एल वी तथा नगर निगम के कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.