Friday, September 4, 2026

रूडकी गंग नहर में एक व्यक्ति डूबता दिखा , SDRF ने बचाया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिनाँक 02 मार्च 2024 को कलियर मार्ग सोनाली पार्क रूड़की के पास IIT के दो छात्र डूब गए थे जिसमें से एक छात्र को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया था व एक छात्र नदी में बह गया था जिसकी सर्चिंग के लिए आज पुनः SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

आज दिनाँक 03 मार्च 2024 को SDRF टीम पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया व सर्चिंग के दौरान अचानक देखा गया कि पुल के पास स्थानीय लोगों की बचाने की आवाज सुनी गई व उन आवाजों के बीच एक पुल के नीचे एक व्यक्ति की भी आवाज सुनाई दी जो मदद के लिए पुकार रहा था।

के पास पहुंचकर उक्त व्यक्ति को सुरक्षित राफ्ट में बैठाया गया व गंग नहर से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

*व्यक्ति का नाम :-* श्री मदन लाल उम्र 55 वर्ष

निवासी :- रूडकी हरिद्वार।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.