भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पिछले कई दिनों से चर्चा में चल रहे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर में आज पर्चा खरीदे जाने के पहले और अंतिम दिन में अध्यक्ष पद पर एक पर्चा लिए जाने से सारी चर्चाओं पर विराम लग गया। अब उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष संजय जुनेजा का पुनः अध्यक्ष बनना तय हो चुका है। व्यापार मंडल चुनाव अधिकारियों द्वारा अब केवल उनके नाम का ऐलान करना ही बाकी है। जबकि महामंत्री पद हेतु हरीश अरोड़ा और मनोज छाबड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु पवन गाबा, बलविंदर सिंह बल्लू और संदीप राव द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया है। अनुमान है कि महामंत्री पद पर आमने-सामने और कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष हो सकता है। विदित हो कि व्यापार मंडल का चुनाव आगामी 4 फरवरी को होना है। जिसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क की देखरेख में चुनाव परिक्रिया चल रही है। आज 24 जनवरी को 4 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने का समय था। कल 25 जनवरी को नामांकन पत्र जमा करने का दिन निर्धारित किया गया है। श्री विर्क ने बताया कि 27 जनवरी को सिटी क्लब में शाम तीन बजे तक नाम वापसी और वैध नामांकन पत्रों की घोषणा की जायेगी। जिसके पश्चात चार फरवरी को सुबह नौ से शाम चार बजे तक जनता इंटर कालेज में मतदान होगा। जिसके बाद 5.30 बजे से मतगणना और परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी।
श्री विर्क ने बताया कि आज नामांकन पत्र प्राप्त करने का समय 4:00 बजे तक था जिसमें अध्यक्ष पद हेतु एकमात्र संजय जुनेजा द्वारा नामांकन पत्र लिया गया है। जबकि महामंत्री पद हेतु हरीश अरोड़ा और मनोज छाबड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु पवन गाबा,बलविंदर सिंह बल्लू और संदीप राव द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया है। अध्यक्ष पद पर एक मात्र परचा लिय जाने से अब संजय जुनेजा का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है।




