Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर वार्ड नंबर 32 फौजी मटकोटा में नगर निगम महापौर का भव्य स्वागत एवं विकास कार्यों पर चर्चा”

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री विकास शर्मा जी का वार्ड नंबर 32, फौजी मतकोटा में श्री संजीव सिरोही राजेंद्र कालरा जी, पार्षद प्रत्याशी श्री देवेंद्र सिंह बमल एवं समस्त वार्ड वासियों एवं कॉलोनी के लोगों द्वारा लड्डुओं से तोलकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें वार्ड के सम्मानित नागरिकों, महिलाओं, गणमान्य व्यक्तियो कॉलोनी के लोगों देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महापौर विकास शर्मा जी ने सभी सम्मानित कॉलोनी ( वार्ड वासियों ) के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही, उन्होंने वार्ड में चल रहे अधूरे कार्यों की समीक्षा की और नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में लंबित विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी श्री देवेंद्र सिंह बमल जी संजीव सिरोही राजेंद्र कालरा श्याम सिंह चौहान रघुराज सिंह रावत कुमार पाल सिंह राकेश मलिक देवेंद्र बिष्ट विजेंद्र सिंह विनोद राठी वीर प्रताप सिंह प्रमोद चौहान दीपक बना विनोद राठी हरेंद्र सिंह अखिलेश सिंह पंडित त्रिलोचन पनेरु ओम मंडल कृपाल सहाय दिव्यांशु बामल जगमोहन सिंह विनोद कुमार परशुराम जी संदीप कुमार ओमपाल सिंह विपिन चौधरी अनुप मुकेश शेखर राठी इंद्रपाल सिंह चौधरी हरबंस सिंह जी गुड़िया मंजू कैथल पुष्पा अनीता वंदना सरिता सीमा ओमवती बिना सनम तोमर शशि बाला साधना विनीता प्रकाश देवी कृष्णा देवी महेंद्र देवी चंद्रावती बबीता सरोज देवी रेखा अनीता विमला शर्मा रेखा आदि समस्त वरिष्ठ नागरिक और युवा वर्ग की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने महापौर से विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

“आपका समर्थन ही हमारी प्रेरणा है, और आपके विश्वास को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता!”

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.