Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने दर्जनों फलदार पौधे रोपे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने आज रुद्रा इनक्लेव में दर्जनों फलदार पौधे रोपे।इस दौरान लोगों को पौधे भी वितरित किए । पेड़ लगाओ अभियान के अंतर्गत राइजिंग सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आज कालोनी स्थित मंदिर परिसर और पार्क में आम,अमरूद,अनार,लीची नींबू आदि के करीब 60 पौधे रोपे।

राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि प्रकृति को संतुलन बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत जरूरी है।पेड़ पौधे हमे छाया प्रदान करते है। फल फूलों की प्राप्ति भी हमे पेड़ पौधों से ही होती है।पेड़ पौधों से हमें आक्सीजन की प्राप्ति होती है जो हमे जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।

रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने दर्जनों फलदार पौधे रोपे

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। इस जिम्मेदारी को हम सबको मिलकर निभाना चाहिए।  सोसायटी अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष पांच वृक्ष लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके।उन्होंने कहा कि पर्यावरण से ही हमें वो सभी चीजें उपलब्ध होती है, जिसका उपयोग करके मानव जीवित है और आराम व सुखदाई जीवन बिता रहा है।

कार्यक्रम में तारकेश्वर सिंह ,एसएन वर्मा, अजमेर सिंह ,विजय शर्मा ,सुरेंद्र यादव, योगेंद्र यादव,प्रभु नाथ यादव, सुशील कुमार सिंह ,एम एल भास्कर ,संजय ठुकराल, पीके मौर्य, चंद्रकला राय ,रविंदर सिंह, मैरी थापा, पिंकी तिवारी, विजय आहूजा, मुरली यादव, हरिकेश, अजय कुमार, गौतम थापा आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.