Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर में 14 साल के बच्चे ने मेले से घड़ी लाने के लिए नहीं दिए पैसे तो की आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड: प्रदेश के उधमसिंहनगर एक 14 साल के बच्चे ने सिर्फ इसलिए सुसाइड कर ली क्योंकि उसके घर वालों उसे घड़ी लाने के लिए पैसे नहीं दिया बता दें की बच्चे की मौत से घर में मातम छाया हुआ है। आपको जानकारी के लिए बता दें की घटना रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप की है आज रविवार को घड़ी खरीदने के लिए रुपये न मिलने पर 14 वर्षीय बालक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। उधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं बच्चे के रिश्तेदार रामदयाल ने बताया कि मच्छी मार्केट ट्रांजिट कैंप निवासी रूप चंद एक भट्टे में मजूदरी करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां है। सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। इधर घर में पत्नी और बच्चे थे।

मिली सूचना के मुताबिक आपको बता दें की आज रविवार की सुबह करीब 10 बजे उनका दूसरा बेटा विशाल कुमार(14) घड़ी खरीदने के लिए मां से रुपये मांगने की जिद करने लगा। मां ने उस समय न दे कर शाम को पैसे देने की बात की, लेकिन वह उसी समय पैसे देने की जिद करने लगा। मां के मना करने पर वह कमरे के अंदर चला गया और कुंडी लगा कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद मां ने दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला। मां और उसके भाई-बहनों ने कमरे में बने झरोखे से देखा तो उसका शव कमरे में गमछे के सहारे छत से लटक रहा था। उसे देखते ही वहां मौजूद सभी लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन आसपास के लोगों ने पहुंच कर दरवाजा तोड़ा और शव को उतार कर जिला अस्पताल पहुंचे।

आपको बता दें की वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शाम को उसे अटरिया मंदिर में चल रहे मेले में जाना था और वहां से घड़ी खरीदने के लिए वह रुपये की मांग कर रहा था। वहीं प्रभारी सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बालक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका बरेली में इलाज चल रहा था।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.