Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर में गरजे कांग्रेस-आप के जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी पर किया प्रहार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे नैनीताल ऊधमसिंहनगर संसदीय सीट पर चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन भाजपा प्रत्याशी पर लगातार हमलाबर होता दिख रहा है।

रुद्रपुर कांग्रेस ‘चुनाव कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि आज भाजपा प्रत्याशी को बताना चाहिए कि वह पांच साल तक कहा थे, उन्होंने पांच साल में क्या किया, उनकी सांसद निधि क्यों खर्च नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि यह सवाल जनता भी पूछ रही है, लेकिन भाजपा और उसके प्रत्याशी के कोई जबाब नहीं है। भाजपा इंडिया गठबंधन के लोगों पर झूठे मामले दर्ज कराकर उन्हें जेल भेज रही है, जो भी सही बोलता है उसके पीछे इडी, सीबीआई लगा दी रही है। लोगों को परेशान करके भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। लेकिन इस बार आम जनता इसका जबाब जरूर देगी। कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

आम आदमी पार्टी के काशीपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्ष संजय व्यापारी ने कहा कि आज पूरा देश महगांई, भष्टचार से जूझ रहा है, भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर देश का बांटने में जुटी है, जिस प्रकार दिल्ली मे आप के मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं को जेल भेजा गया है वह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए देश की सभी पार्टियां एकजुट हुई है। उन्होंने कहा उनके गठबंधन से खड़े हुए कांग्रेस प्रत्याशी बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। आप के राज्य सचिव कुलविंदर सिंह ने कहा कि यह पहली बार हुआ है। मोदी सरकार की योजना कि है कि संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटा दिया जाए, जबकि हमारे देश की शान और सभी को बराबर का हक देना का शब्द है।

कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ चिलाना ने आक्रमक अंदाज में भाजपा पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार था, लेकिन भाजपा सरकार में मंहगाई, भष्टचार, बेरोजगारी की आवाज उठाने वालों का दामन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को बताना चाहिए कि उन्होंने पांच वर्ष में लोकसभा क्षेत्र के लिए क्या किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.