Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर में दो श्रमिकों ने सुपरवाइजर को चाकू से किया लहूलुहान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में मामूली सी बात पर श्रमिक ने अपने एक अन्य साथी की मदद से सुपरवाइजर पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोरशराबा सुन कर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र फुलसुंगा निवासी रोहित यादव ने पुलिस को बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में ठेकेदार के अधीन सुपरवाइजर का कार्य करता है। बुधवार की सुबह वह कंपनी में कार्य करने के लिये पहुंचा। बताया कि वहां पर काम करने वाला एक श्रमिक कार्य नहीं कर रहा था। जिसकी शिकायत उसने अपने दूसरे सुपरवाइजर से की। आरोप है कि इस शिकायत पर श्रमिक ने गालियां देना शुरू कर दी और साथी वर्कर से बोला चाकू से खत्म कर दे। इसके बाद दोनों ने उसको गिरा लिया और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । चाकू से कई बार जान से मारने की नीयत से हमला किया। इससे सुपरवाइजर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचा कर भागा। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने दोनों से जानमाल का खतरा भी बताया। फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.